Teacher’s Day Quest In Hindi 2023 | शिक्षक दिवस की शुभकामनाए

By kaisekre.in Sep 3, 2023

Teacher’s Day Quest In Hindi 2023 | शिक्षक दिवस की शुभकामनाए

आदि काल से ही गुरु-शिष्य के बीच आदर और सम्मान की परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा रहा है।

जैसा कि हम जानते है जीवन में हमारे जीवन में हमारे माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे हमें इस खूबसूरत दुनिया में लाते हैं और जो माता पिता सीखते है उसे दुनिया का कोई और गुरु नहीं सीखा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि हमारे जीवन के सबसे पहले साक्षात गुरु हमारे माता-पिता होते हैं।

हमारे भारत में प्राचीन काल से ही गुरु व शिक्षक के बीच आदर और सम्मान की परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। हमारे गुरु हमे जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

Teacher’s Day कब और क्यों मनाया जाता है?

Teacher’s Day को हर साल 5 सितंबर के दिन बड़े हर्ष के साथ मनाया जाता है।

5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। इसी अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए पूरे भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।

दुनिया में ऐसा कोई नही है जिसका ‘गुरु’ न हो। हमारे जीवन में गुरुओं का बडा महत्व होता है।

जो लोग अपने गुरुओं का सम्मान करते है समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है।

Dr. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और उच्च कोटि के शिक्षक थे। राधाकृष्ण जी को अध्यापन से गहरा प्रेम था। 5 सितंबर के दिन पूरे देश भर में भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति और अन्य सम्मानित और योग्य पुरुषो द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

छात्रों के लिए शिक्षक दिवस पर भाषण (Teacher’s Day Speech for Student’s)

गुरु प्रार्थना – (श्लोक) गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर: गुरुर साक्षात  परम ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः अर्थात गुरु ही ब्रह्म है।

इस श्लोक का अर्थ – गुरु ही ब्रह्म है, गुरु ही विष्णु है गुरुदेव ही शिव है और गुरुदेव ही साक्षात साकार स्वरूप आदि ब्रह्म है।

हे भगवान मैं उन्हीं गुरुदेव को नमस्कार करता हूं।

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे सभी साथ में पढ़ने वाले भाईयो और बहनों।

आज मैं बहुत खुश हूँ कि इस Teacher’s day के इस शुभ पावन अवसर पर मुझे कुछ कहने का अवसर मिला है।

जैसा कि हम जानते हैं कि आज हम सभी यहाँ शिक्षक दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। तो सबसे पहले मैं अपने शिक्षकों और उन सभी लोगो को जिनसे मुझे जीवन के हम पड़ाव में कुछ सीखने को मिला है उनको कोटि कोटि प्रणाम करता हूँ।

शिक्षक दिवस का दिन हम सभी विद्यार्थीयो के लिए बहुत खास है क्योंकि आज हम सभी यहाँ शिक्षक दिवस मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं।

ऐसा कहा जाता है कि माता पिता के बाद गुरु से बड़ा दूसरा कोई नहीं होता। तो चलिए आज हम सभी ऐसे गुरुयों को नमन करते हैं । साथियों गुरु वो दिपक होते हैं जो हमारे जीवन में पड़े अंधरे में भी हमें उजाला की ओर निकलता हैं।

हमारे गुरु वो वृक्ष होते हैं जो खुद धूप सह के हमें छाव देते हैं और वो पेड़ होते हैं जो हमेशा हमें मीठा फल देते हैं। ऐसे गुरुओं को में कोटि कोटि नमन करता हूं और साथ ही इतना कहकर में अपनी वाणी को यही विराम देना चाहता हूं।

भारत में पहली बार शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?

भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1964 में मनाया गया था। शिक्षक दिवस के पीछे राधा सर्वपल्ली कृष्ण का कहना था कि मेरा जन्मदिन अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा।

इसी के बाद से ही 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

>>BPTS Driver Recruitment जल्दी आवेदन करे?

Teacher’s Day कैसे मनाते है?

Teacher’s Day को प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थी अपने गुरुओं को सामना देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करते है।

सभी बच्चे शिक्षको को पुस्प, गुलदस्ता, नारियल, डायरी, पेन या फिर कोई और अन्य सामान जो उनके शिक्षको को अच्छा लगे, उन्हें पूरे सम्मान के साथ भेट करते है।

कुछ स्कूलों में बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन होता है उस कार्यक्रम में बच्चे शिक्षको की नकल करते है, शिक्षको के बारे में भाषण देते है, अपने शिक्षको को शिक्षक दिवस की शुभकामनाए देता है। इस तरह से Teacher’s Day के त्योहार को पूरे देश भर में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।

Teacher’s Day Quest In Hindi

• गुरु के दिखाए मार्ग पर यदि आप पूरी तरह से समर्पित होते हैं, तो यक़ीनन कोई आपको नहीं हरा सकता, कोई भी नहीं।

• ज्ञान एक ऐसा अनमोल खजाना है, जो न कभी नष्ट किया जा सकता है और न ही कभी जिसको लूटा जा सकता है।

• गुरु के लिए गर्व की दिन वही होता है, जिस दिन उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर उनका शिष्य उन्नति करता है।

• एक गुरु का आपके जीवन में होना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि एक गुरु ही आपको सही-गलत का अंतर करना सिखाता है।

• जीवन की असल सच्चाई ही यही है कि गुरु के बिना मानव का कोई अस्तित्व नहीं होता है।

• मेरी काबिलियत पर मुझसे ज्यादा भरोसा आप मुझ पर करते हो
मेरे सपनों के लिए, संघर्षों की भट्टी में आप मुझसे ज्यादा तपते हो…।

• ये जिंदगी भी बहुत कुछ सिखाती है,
गुरू ज्ञान हर मुसीबत से बचाती है.
गुरू जनों को शत-शत नमन

• मेरे जैसे ‘शून्य’ को ‘शून्य’ का ज्ञान बताया,
हर अंक के साथ ‘शून्य’ जुड़ने का महत्व बताया।
कोटि कोटि प्रणाम मेरे जीवन के सभी शिक्षको को

• साक्षर हमें बनाते हैं।
जीवन क्या है समझाते हैं।।
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढाते हैं।
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक – गुरु कहलाते हैं।।

Teacher’s Day Wishes 2023 in Hindi

हमारे बचपन को लिखना सिखलाते है,
नन्हीं उँगलियों से लिखना सिखलाते है।।
भगवान से बड़ा गुरू का दर्जा होता है,
इसलिए वो हमारे शिक्षक कहलाते है।।
Happy Teachers Day


गुरू के आशीर्वाद से ही ज्ञान प्राप्त होता हैं,
और ज्ञान से ही जीवन सार्थक होता हैं।।
Happy Teachers Day


जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम।।
Happy Teachers Day


अक्षर-अक्षर हमें सिखाते ,

शब्द-शब्द का अर्थ बताते,

कभी प्यार से कभी डांट से,

जीवन जीना हमें सिखाते ।

Happy Teachers Day


गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय ।।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

>>DAF-I of Indian Forest Service (Main) Examination 2023

Teacher’s Day Quest In Hindi 2023 | शिक्षक दिवस की शुभकामनाए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *